Friday, 19 April 2013

भोलानाथ के नवगीत [अंधेरों में]

मेरे अपने सभी सुधि पाठक ,सुधि श्रोता और नवोदित, वरिष्ठ,तथा मेरे समय साथ के सभी गीतकार,नवगीतकार और साहित्यिक मित्रों को समर्पित आज का यह नया नवगीत विद्रूप यथार्थ की धरातल पर सामाजिक व्यवस्था और प्रबंधन की चरमराती लचर तानाशाही के कुरूप चहरे की मुक्म्मल बदलाव की जरूत महसूस करता हुआ नवगीत !
साहित्यिक संध्या की सुन्दरतम नवरात्रि की पूर्व बेला में निवेदित कर रहा हूँ !आपकी प्रतिक्रियाएं ही इस चर्चा और पहल को सार्थक दिशाओं का सहित्यिक बिम्ब दिखाने में सक्षम होंगी !

और आवाहन करता हूँ "हिंदी साहित्य के केंद्रमें नवगीत" के सवर्धन और सशक्तिकरण के विविध आयामों से जुड़ने और सहभागिता निर्वहन हेतु !आपने लेख /और नवगीत पढ़ा मुझे बहुत खुश हो रही है मेरे युवा मित्रों की सुन्दर सोच /भाव बोध /और दृष्टि मेरे भारत माँ की आँचल की ठंडी ठंडी छाँव और सोंधी सोंधी मिटटी की खुशबु अपने गुमराह होते पुत्रों को सचेत करती हुई माँ भारती ममता का स्नेह व दुलार निछावर करने हेतु भाव बिह्वल माँ की करूँणा समझ पा रहे हैं और शनै शैने अपने कर्म पथ पर वापसी के लिए अपने क़दमों को गति देने को तत्...

अंधेरों में नहीं
मेले दिन दहाड़े
लग रहे हैं
अब गुनाहों के !
रेत जाती हैं
छुरियाँ कटारी
कौन हाथ डाले
आस्तीन बाहों के !
हर शहर गाँव कसवा
जी रहा है खौफ में
बाढ़ में हैं बामियाँ,
बनवास भोगी पांडव
क्या करेंगे जान कर
हस्तिना की खामियाँ,
सिमटी है
पानी सी चांदनी
चुल्लुओं में
भेड़ियाई निगाँहों के !
अंधेरों में नहीं
मेले दिन दहाड़े
लग रहे हैं
अब गुनाहों के !
रेत जाती हैं
छुरियाँ कटारी
कौन हाथ डाले
आस्तीन बाहों के !
पीठ पर
गुरसी भर आगी
कन्धों लादे बैताल
प्रश्न पूछे जा रहे,
गौंड चिंतन
खोखले संकल्प
गूंजते हैं कान में
मौत के कहकहे,
जगमगाती रौशनी
लील जाती है
सुपारी
चीलों सी क़त्लगाहों के !
अंधेरों में नहीं
मेले दिन दहाड़े
लग रहे हैं
अब गुनाहों के !
रेत जाती हैं
छुरियाँ कटारी
कौन हाथ डाले
आस्तीन बाहों के !
देकर प्रतापी वास्ता
काट लेते हैं
कुटिल
एकलब्य का अंगूठा,
लक्ष्य भूल
अपने धनुष धर
सींचते हैं
कटी हुई नीमों का ठूँठा,
पचा पाती नहीं हैं
वैद्य की बूटियाँ
छल छद्म
रोग विथा आहों के !
अंधेरों में नहीं
मेले दिन दहाड़े
लग रहे हैं
अब गुनाहों के !
रेत जाती हैं
छुरियाँ कटारी
कौन हाथ डाले
आस्तीन बाहों के !

भोलानाथ
डॉराधा कृष्णन स्कूल के बगल में
अन अच्.-७ कटनी रोड मैहर
जिला सतना मध्य प्रदेश .भारत
संपर्क – 8989139763

No comments:

चलते चलते अजाने सफर में

चलते चलते अजाने सफर के हारे थके लड़खड़ाने लगे हैं समतल सतह के खुरदरिया पांव! मंजिल का कोई ठिकाना पता न झुकी रीढ़ के बोझ पर बोझ धरती रही ...