Monday, 6 May 2013

हिंदी साहित्य के केंद्र में नवगीत [भोलानाथ के नवगीत]

मेरे अपने सभी सुधि पाठक ,सुधि श्रोता और नवोदित, वरिष्ठ,तथा मेरे समय साथ के सभी गीतकार,नवगीतकार और साहित्यिक मित्रों को समर्पित आज का यह नया नवगीत विद्रूप यथार्थ की धरातल पर सामाजिक व्यवस्था और प्रबंधन की चरमराती लचर तानाशाही के कुरूप चहरे की मुक्म्मल बदलाव की जरूत महसूस करता हुआ नवगीत !
साहित्यिक संध्या की सुन्दरतम नवरात्रि की पूर्व बेला में निवेदित कर रहा हूँ !आपकी प्रतिक्रियाएं ही इस चर्चा और पहल को सार्थक दिशाओं का सहित्यिक बिम्ब दिखाने में सक्षम होंगी !

और आवाहन करता हूँ "हिंदी साहित्य के केंद्रमें नवगीत" के सवर्धन और सशक्तिकरण के विविध आयामों से जुड़ने और सहभागिता निर्वहन हेतु !आपने लेख /और नवगीत पढ़ा मुझे बहुत खुश हो रही है मेरे युवा मित्रों की सुन्दर सोच /भाव बोध /और दृष्टि मेरे भारत माँ की आँचल की ठंडी ठंडी छाँव और सोंधी सोंधी मिटटी की खुशबु अपने गुमराह होते पुत्रों को सचेत करती हुई माँ भारती ममता का स्नेह व दुलार निछावर करने हेतु भाव बिह्वल माँ की करूँणा समझ पा रहे हैं और शनै शैने अपने कर्म पथ पर वापसी के लिए अपने क़दमों को गति देने को तत्...

चार दशकों से
देखा है
व्यास हुए
बिना कविता मुए ! 
गीत लिखकर
मनीषी
कब्रों में
कितना निरास हुए !
देखता हूँ
आड़ी तिरछी
पन्नों की थूहर, 
कविता नहीं
होती हैं
कवियों के मुंह पर,
कई कई बार 
लोग बाग़
फिर भी
फूले वन पलाश हुए !
चार दशकों से
देखा है
व्यास हुए
बिना कविता मुए ! 
गीत लिखकर
मनीषी
कब्रों में
कितना निरास हुए !
कहना मुह आई
खरी खरी
आस नहीं करना,
घटिया
तुक बंदियों के
घाट कभी मत ठहरना,
धोबी के
गदहे हैं
घोड़े नहीं
देखे बेरास हुए !.
चार दशकों से
देखा है
व्यास हुए
बिना कविता मुए ! 
गीत लिखकर
मनीषी
कब्रों में
कितना निरास हुए !
जाल पुरे शब्दों 
के धनुष
नहीं फेंकना,  
लौटेंगे घायल
रथी फिर 
शिविरों से देखना,
शब्द भेदी
वांणों के
तूणींर  
कबके खलाश हुए !
चार दशकों से
देखा है
व्यास हुए
बिना कविता मुए ! 
गीत लिखकर
मनीषी
कब्रों में
कितना निरास हुए !
रेंगेंगे कितना
बैसाखियों के 
लंगड़े,
उलझेंगे अरझेंगे
जालियों में
मकड़े,
दूध धुली
ओंठों के
गीत मधुर
झूले तलाश हुए !
चार दशकों से
देखा है
व्यास हुए
बिना कविता मुए ! 
गीत लिखकर
मनीषी
कब्रों में
कितना निरास हुए !

भोलानाथ
डॉराधा कृष्णन स्कूल के बगल में
अन अच्.-७ कटनी रोड मैहर
जिला सतना मध्य प्रदेश .भारत
संपर्क – 8989139763

No comments:

चलते चलते अजाने सफर में

चलते चलते अजाने सफर के हारे थके लड़खड़ाने लगे हैं समतल सतह के खुरदरिया पांव! मंजिल का कोई ठिकाना पता न झुकी रीढ़ के बोझ पर बोझ धरती रही ...