हाँथ कलाई
खोल खड़ा हूँ
कोई तो
राखी बाँधे!
तिलक लिलार
लगाकर धर दे
पावन
नातेदारी काँधे !
कहने को संबंध
बहुत हैं
चिकने मुंह की
गुलमोहर सी
रंगरीली बातें,
खाली हाथ
परव बीते हैं
बचपन की सौगात
न लौटी
बिन उराव की रातें,
ताजा टटका
जहन की यादें
रह रह बिम्ब
आँख के राँधे !
हाँथ कलाई
खोल खड़ा हूँ
कोई तो
राखी बाँधे!
तिलक लिलार
लगाकर धर दे
पावन
नातेदारी काँधे !
कहने को संबंध
खोल खड़ा हूँ
कोई तो
राखी बाँधे!
तिलक लिलार
लगाकर धर दे
पावन
नातेदारी काँधे !
कहने को संबंध
बहुत हैं
चिकने मुंह की
गुलमोहर सी
रंगरीली बातें,
खाली हाथ
परव बीते हैं
बचपन की सौगात
न लौटी
बिन उराव की रातें,
ताजा टटका
जहन की यादें
रह रह बिम्ब
आँख के राँधे !
हाँथ कलाई
खोल खड़ा हूँ
कोई तो
राखी बाँधे!
तिलक लिलार
लगाकर धर दे
पावन
नातेदारी काँधे !
कहने को संबंध
भोलानाथ
No comments:
Post a Comment