धानी धानी पोशाकें पहिन
आया
सावन
बाँहों में भर भर बदरिया !
बेदर्दी बालम न आये !
मौके मिलन के निकले हैं कितने
कह कह जिगर
जिया
आये न मिलने संवरिया !
सावन की रिमझिम रुलाये !
नीड़ नयन फगुआ की सोई चिरैया
रिमझिम
फुहारों की भीगी
जाग गई आज आधी रात को,
भीगा बदन आग अंतर की रह रह
देहियां जलाये
रूठा
रिसाया जिया है पिया मुलाकात को,
सुधियों की जी भर ठिठोली के
रंग में
रंगी है
ओढ़ी ओढ़ाई चुनरिया !
पथ लखती घूंघट उठाये !
अकारथ सी लगती मोबाईल की मूवी
सखियों की
चुलबुल चुहल
धंसती कटारी सी बिरही जिया,
झरे फूल चर्चा के मकरंदी अमृत
रिसरिस के
बहता जहन में
जैसे अभी ताजा ताजा पिया,
छुअन ओंठ बिसरी नहीं
मिश्री
मावा सा वादा
काजल सी आंजी सुरतिया !
बिछी द्वार दिल को बिछाये !
चिट्ठी नहीं खबर मैसेज़ में आई
अवकाश
मिलता नहीं
पिछले वादे वही दुहराये फिर से,
पढ़ पढ़ संदेसा बिचलित हुआ मन
सम्हाले न सम्हले
थर्राया
जैसे निकल गई घिघोरी सिर से,
बिरह बेल किसी तरह सूखे
फिर भेजूं
परदेश पाती
लिख लिख दिल की खबरिया
समझें न जिया की बताये !
भोलानाथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चलते चलते अजाने सफर में
चलते चलते अजाने सफर के हारे थके लड़खड़ाने लगे हैं समतल सतह के खुरदरिया पांव! मंजिल का कोई ठिकाना पता न झुकी रीढ़ के बोझ पर बोझ धरती रही ...
-
नहीं हुये स्वीकार समूचा शहर रहा अनजान बाटिका दिया जलाते शाख उलूक ऐंठ मुख रहा बिराता ! प्राण वार अंकवार गले अब वक्ष से वक्ष नहीं मिलते ...
-
जनम जनम की प्यास बुझी न कस भेजूं उस दूर दराजी प्रीतम को यह संदेशों की पाती ! हवा सुने न उड़ते पंछी गगन आच्छादित तू ही बनजा दूत रे बदर...
-
जिया वर्ष जा ले अंतिम आदाब ले पूर्ण परिधि तेरी रात रांधे भात की भगौनी में फूटी परैया सा अब क्यों रमा ! छोड़ सहन आने दे वक्त नया जूझने दे ...
No comments:
Post a Comment